स्वप्निल संसार।लखनऊ:कांग्रेस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।पार्टी ने छात्राओं से भी वादा किया कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो वो उनको साइकिल देगी।इसके अलावा इस घोषणापत्र में पार्टी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने पर उनको सुरक्षा का वातावरण देने के लिए पार्टी उपर्युक्त कदम उठाएगी। महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो इसके लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वायदा किया की एक जिले में तीन महिला पुलिस थाने खोलने जायेंगे। वही दूसरी ओर मनरेगा के तहत 150 दिनों का काम भी देने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है।इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं। वहीं सपा बाकी की 398 विधानसभा सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के उप्र घोषणापत्र के मुताबिक चुनाव जीतने के बाद महिला पुलिस एकेडमी खोलने का भी वादा किया। इसके अतिरिक्त लड़कियों की शादी के लिए 50 से एक लाख रुपये दिए जाने की भी कांग्रेस ने घोषणा की।घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राजबब्बर, सलमान खुर्शीद, गुलाम नबी आजाद आदि नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.