30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण किया जायेगा –
16 स्थानों पर सायरन बजाया जायेगा-
स्वप्निल संसार। लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी के निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर 30 जनवरी, 2018 को शहीदों को श्रद्धाॅंजलि देने के लिये प्रातः 11.00 बजे से 11.02 बजे तक दो मिनट का मौन धारण किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा जयराज तोमर ने बताया है कि इसके लिये तेैयार होने की सूचना प्रातः 10.59 बजे से 11.00 बजे तक सायरन एक सी आवाज में बजाकर दी जायेगी। इसी प्रकार 11.02 पर मौन समाप्त करने की सूचना 11.03 बजे तक सायरन एक सी आवाज बजाकर दी जायेगी। सायरन की आवाज सुनकर मौन धारण किया जाये तथा समाप्त किया जाए और सायरन की आवाज से अन्यथा भ्रमित न हों।

जरूर पढ़िये

http://p2k.5a6.mywebsitetransfer.com/खबरें-लखनऊ-से/

विद्युत सायरन के स्थान व पर्यवेक्षक अधिकारी/डयूटीरत कर्मचारी/वाडेन्स का नाम भी निर्धारित कर दिये गये हैं। पालीटेक्निक कृष्णानगर के पर्यवेक्षक अधिकारी  विजय कुमार शुक्ला और ड्यूटीरत कर्मचारी/वार्डेन्स  दीपक मिश्रा, से0वार्डेन राधे मोहन शर्मा से0वा0ना0सु0 प्रखण्ड हिन्दनगर होगें। इसी प्रकार विद्युत उपकेन्द्र हुसैनगंज के पर्यवेक्षक अधिकारी  अजय कुमार राजपूत डि0डिवी0वार्डेन आलमबाग और  जितेन्द्र सिंह से0वा0-4 ना0सु0 प्रखण्ड आलमबाग, निशातगंज पुलिस चैकी के पर्यवेक्षक अधिकारी स0गुरप्रीत सिंह सेठी डिप्टी चीफ वोर्डे(आ0) और  राहुल वर्मा आई0सी0ओ0 व  अश्वनी कुमार से0वा0-6 महानगर तथा मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पर्यवेक्षक अधिकारी सरदार कवंलजीत सिंह होंगें। जबकि ड्यूटीरत कर्मचारी/वाडेन्स  दिनेश माथुर पो0वा0(आ) राजाजीपुरम् होगें।
इसी प्रकार हैण्ड सायरन सरोजनी नायडू पार्क के पर्यवेक्षक अधिकारी  सौरभ त्रिपाठी जबकि डयूटी कर्मचारी  सन्ने सन्देश वाहक होगें। जी0पी0ओ0पार्क के पर्यवेक्षक अधिकारी  आजाद हफीज डिपीजन वार्डेन जबकि डयूटी कर्मचारी  मो0सफीर सिद्दीकी सेक्टर वार्डे-10 आशीष कपूर सेक्टर वार्डेन-01 होगें।, विधान सभा के सामने के पर्यवेक्षक अधिकारी आर0एन0बोस, डिप्टी डिवीजनल वार्डे जबकि डयूटी कर्मचारी हेमन्त कौशल पोे0वा0 हजरतगंज  विजय कुमार पाठक सं0वा0 होगें।, माल एवेन्यू चैराहा के पर्यवेक्षक अधिकारी  भगवानदास भारती स्टाफ आफिसर टूू0डि0वा0(फायर) जबकि डयूटी कर्मचारी  समीर कुमार डि0पो0वा0(आ)  ठाकुरर प्रसाद डि0पो0वा0 वाहक होगें। थाना गोमतीनगर, शहीद स्मारक गाॅंधी भवन तथा कपूर मार्केट कार्यालय के पर्यवेक्षक अधिकारी सर्व श्री पंकज पंत, आजाद हफीज,आर0 एन0 बोस, भगवान दास भारती,स0जितेन्द्र सिंह स्टाफ आफिसर टू0डि0वा0(फायर) गोमतीनगर जबकि डयूटी कर्मचारी नफीस अहमद पो0वा0,होगे।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार कपूर मार्केट कार्यालय मुन्शी पुलिया चैराहा, कलेक्ट्रेट तथा एस0एस0पी0कार्यालय लखनऊ मा0उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ भवन के पर्यवेक्षक अधिकारी क्रमशःमो0 मियाॅ स्टाफ आफिर, सुनील कुमार यादव, पंकज पन्त, राज कुमार, ऋषि कुमार व ड्यूटीरत कर्मचारी /वार्डेन्स क्रमशः अजय कुमार श्रीवास्तव,मो0मुस्तकीम, देवाशीष राय, रामचन्द्र वर्मा, प्रताप नारायन त्रिपाठी कमलेश चन्द्र शुक्ला व  चन्द्र प्रकाश शुक्ला होगे।
उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा ने बताया है कि सम्बन्धित ड्यूटीरत कर्मचारी एवं वार्डेन्स का दायित्व होगा कि वह अपने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में एक दिन पूर्व ही केन्द्रीय भण्डार से हैण्ड सायरन प्राप्त करेंगें एवं  30.01.2018 को उक्त निश्चित स्थानों पर समय से उपस्थित होकर सायरन बजायेंगें तथा सायरन बजाने के उपरान्त अपनी आख्या समय से प्रस्तुत करेंगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.