लखनऊ। स्वप्निल संसार। अदीब वॉल्टर। 69 वां गणतंत्र दिवस लखनऊ में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा के सामने राज्यपाल रामनाईक ने तिरंगा फहराया। राज्यपाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 68 साल बाद यूपी दिवस मनाया गया। हमारा उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इनका लाभ जनता को मिले। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी ने कई योजनाओं की घोषणा की ।  इससे पूत पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 68 वर्ष पूर्ण होने पर मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि समता, न्याय और आपसी सद्भाव हमारे संविधान का मूल मंत्र है।
 वही विधान सभा के सामने राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। 2018 परेड की कमान का नेतृव लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने किया था। 
जरूर पढ़िये
        इस अवसर पर परेड में शामिल पैदल टुकड़ियों में सबसे आगे 2/11 गोरखा राईफल्स पुरूष टुकडी, ए0एम0सी0सेन्टर एवं डोगरा रेजीमेंटल सेण्टर ब्रास बैण्ड, 8 कुमाऊ रेजिमेंट पुरूष टुकडी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ब्रास बैण्ड व पुरूष टुकडी, सशस्त्र सीमा बल पुरूष टुकड़ी व पाईप बैण्ड, यूपी पुलिस महिला/पुरूष टुकडी,10,42,36पी0ए0सी0  बटालियन की पुरूष टुकडी, पी0ए0सी0 35 बटालियन ब्रास बैण्ड, उत्तराखण्ड विशेष पुलिस पुरूष टुकड़ी, अरूणांचल प्रदेश पुलिस पुरूष टुकडी, विबहार सशस्त्र पुलिस टुकडी, यूपी होमगार्ड ब्रास बैण्ड, यूपी होमगार्ड का पुरूष टुकडी, एन0एन0सी0 बालक टुकडी, 11वीं गोरखा राईफल्स सेण्टर,सिख लाईट इंफे्रटी एवं 17 असम रेजिमेंट पाइप बैण्ड,एन0सी0सी0बालिका, सैनिक स्कूल बालक, सैनिक स्कून ब्रासबैण्ड,,सेन्ट जोजफ इण्टर कालेज राजाजीपुरम् बालिका, सिटी मान्टेसरी स्कूल कानपुर रोड  द्वितीय कैम्पस बैग पाइप बैण्ड, बालक, सिटी मान्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम् प्रथम कैम्पस बालक,  सिटी मान्टेसरी स्कूल गोमतीनगर प्रथम कैम्पस बैग पाईप बैण्ड, सिटी मान्टेसरी स्कूल गोमतीनगर प्रथम कैम्पस बालिका, ब्वायज ऐग्लों बंगाली इण्टर कालेज सुन्दरबाग बालक, सिटी मान्टेसरी स्कूल कानपुर रोड द्वितीय कैम्पस बैग पाइप बैण्ड, सिटी मान्टेसरी स्कूल महानगर बालक, लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुर् बैण्ड ने परेड में भाग लिया। 
     
  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में है तुझे सलाम इण्डिया नृत्य, ब्वायज ऐंग्लो बंगाली इण्टर कालेज सुन्दरबाग, भारत एक अनोखा राग नृत्य लखनऊ पब्लिक कालेज गोमतीनगर,  स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा नृत्य सेन्ट जोजफ इन्टर कालेज लखनऊ, वन्छेमातरम् नृत्य सिटी मान्टेसरी स्कूल अलीगंज द्वितीय कैम्पस, गुजराती गरबा  नृत्य,ए0पी0एस0 एकेडमी सेनानी विहार लखनऊ, हिन्दुस्तान की कसम ड्रिल लखनऊ पब्लिक स्कूल आनन्दनगर लखनऊ, अनेकता में एकता नृत्यरामेष्वरम् इण्टरनेशनल एकेडमी गोविन्दपुरम् सीतापुर रोड लखनऊ, बदलता आज संवरता कल बाल विद्या मन्दिर से0सेकेन्ड्री हाई स्कूल चारबाग,लखनऊ पर्यावरण ड्रिल सिटी मान्टेसरी स्कूल चौक  कैम्पस, स्वच्छता की ज्योति नृत्य इरम इण्टर कालेज सी0ब्लाक इन्दिरानगर  लखनऊ, महिला सशक्तिकरण ड्रिल महिला कालेज लखनऊ, रिखम पद नृत्य अरूणांचल प्रदेश, झिंघिया लोक नृत्य बिहार प्रदेश, घूंमर नृत्य हरियाणा प्रदेश बधाई नृत्य मध्य प्रदेश, भोपाली से भैरवी नृत्य महाराष्ट्र प्रदेश, चरी नृत्य राजस्थान प्रदेश, उ0प्र0 पुलिस का घुडसवार दल, श्वान दल, उत्तर प्रदेश फायर सर्विस  सम्मिलित हुई  ।

 बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश व अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य कलाकारों की टोलियों ने नृत्य कला का अद्भुत नजारा पेश किया।
गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बना। वहीं, प्रदर्शनी और झांकियों की फोटो खींचने के लिए भी लोगों में होड़ लगी रही।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.