ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो 1 कप ब्रोकली को सलाद, सूप, सब्जी या इसे फ्राई करके अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ब्रोकली के फायदे
1. इम्यून पॉवर
रोजाना 1 कप ब्रोकली का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे आपको कई रोगों से लडऩे में मदद मिलती है।
2. डायबिटीज
ब्रोकली में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं।
3. आंखों की देखभाल
मोतियाबिंद और मस्कुलर डिजनरेशन से बचना है तो ब्रोकली खाएं। इसमें बीटा-कैरोटीन और एंट्रीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ इन परेशानियों को दूर रखते हैं।
4. एनीमिया
आयरन और फोलेट से भरपूर होने के कारण ब्रोकली का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है, जिससे एनिमिया से राहत मिलती है।
5. कैंसर
फाइटोकेमिकल्स के कारण यह एंटी कैंसर न्यूट्रिशन सब्जी कहलाती है। रोज 1 कप ब्रोकली का सेवन ब्रेस्ट, लंग और कोलोन कैंसर के खतरे को टालता है।
6. हाई ब्लड प्रेशर
ब्रोकली खाने से शरीर को क्रोमियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
7. दिल की बीमारी
इसमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है, जिससे हृदय की धमनियां मोटी नहीं होती। ऐसे में आप हार्ट अटैक और दिल के अन्य रोगों से बचे रहते हैं।
8. वजन नियंत्रण
वजन तेजी से घटाना चाहते हैं तो रोजाना 1 कप ब्रोकली का सेवन करें। यह लो-कैलोरी फूड है, जिससे वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है।
9. गठिया
गठिया से ग्रस्त लोगों के लिए ब्रोकली किसी औषधी से कम नहीं है। इसमें पाया जाने वाला सल्फोराफेन हड्डियों को मजबूत बनाता है और गठिया में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।
10. डिप्रेशन
इसमें फोलेट, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं, जिससे डिप्रेशन, तनाव का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.