चेहरा देता है, लापरवाही से होगा नुकसान
चेहरे के हाव-भाव से इंसान की खुशी और दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसी की शक्ल देखकर यह बड़ी आसानी पता लगाया जा सकता है कि वह सुखी है या दुखी लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चेहरा सेहत को लेकर भी आईना का काम करता है। बीमारी की शुरुआत होते ही चेहरा इसके संकेत देना शुरू कर देता है जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। चेहरे में किसी तरह का कोई बदलाव दिखें तो बिना लापरवाही के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
जानिए, चेहरे से मिलने वाले 9 रोगों के संकेत।
1. चेहरे पर सूजन
अगर चेहरे पर लगातार चेहरे पर सूजन पड़े तो इसे नजरअंदाज ना कर डॉक्टरी जांच करवाएं क्योंकि यह किडनी प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।
2. पीलापन
चेहरे का पीलापन लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है हालांकि खून की कमी व पीलिया की वजह से भी चेहरे का रंग बदल जाता है।
3. दाढ़ी के बाल झडऩा
यह हाइपोथायरायडिज्म या एनिमिया का लक्षण हो सकता है। इसे इग्नोर न करके सही समय पर जांच और इलाज करवाएं।
4. चेहरे पर अनचाहे बाल
थाइरॉइड या हार्मोंन्स बदलने पर चेहरे पर बाल आना शुरू हो जाते हैं। यह थाइरॉइड के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
5. चेहरे पर सफेद दाग
पेट में कीड़े, कैल्शियम या कॉपर की कमी होने पर चेहरे पर सफेद दाग होने लगते है। खान-पान का खास ख्याल रखकर इस परेशानी से जल्दी राहत मिल जाती है।
6. चमकदार सफेद दाग
यह कुष्ठ दाग का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुंरत डॉक्टरी जांच करवाएं।
7. पानी वाली फुंसिया
चेहरे पर पानी वाली छोटी-छोटी फुंसियों का ठीक न होना, हॉर्मोंस की गड़बड़ी या फिर चिकनपॉक्स का संकेत है। इससे व्यक्ति को तेज बुखार भी रहता है।
8. चेहरे पर पिंपल्स
हार्मोनल इम्बैलेंस या पेट संबंधित समस्या होने पर चेहरे पर पिंपल्स होते हैं।
9. हल्के दाग
त्वचा पर हल्के दाग दिखाई देना पेट में कीड़े होने का संकेत है। इससे पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.