स्वप्निल संसार।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के शादाबाद (हाथरस) तथा बड़ौत (बागपत)में आयोजित जन सभाओं में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मरण करते हुए किसानों को बताया कि गन्ना किसानों की भलाई के लिए उप्र में भाजपा सरकार ‘चौधरी चरण सिंह गन्ना किसान भुगतान योजना’ के नाम से 800 करोड़ रुपये की बजट से कार्पस फंड बनाएगी। उन्होंने याद दिलाया की जब चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तो जान संघ वालों ने उनको समर्थन दिया था।श्री शाह ने कहा कि चरण सिंह किसान को खुशाल देखना चाहते थे वो ही कार्य आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कर रही है।
श्री अमित शाह ने राज्य की बदहाली के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया।उप्र की कानून व्यवस्था पर चोट करते हुए श्री अमित शाह ने जनता से प्रश्न किया कि जिस राज्य में हर दिन चोरी, डकैती, अपहरण, मर्डर तथा बलात्कार जैसी निंदनीय घटनाएँ होती हो तो उस प्रदेश का विकास कैसे हो सकता है?भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस बार चुनाव में ऐसी सरकार को चुने जो उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर सके। उन्होंने लोगों को बताया कि भाजपा शासित राज्यों में गरीब तक विकास,युवाओं तक रोज़गार व हर खेत तक पानी पहुँच रहा है। श्री अमित शाह ने जनता से उत्तर प्रदेश को सपा, बसपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की अपील की।
उन्होंने सपा तथा कांग्रेस के गठबंधन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की ऊप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मालूम हो गया की वो चुनाव हारने वाले है क्योंकि यदि उनको तनिक भी जीत का भरोसा होता तो वो कांग्रेस से गठबंधन नही करते।श्री अमित शाह ने कहा की राज्य का विकास 15 वर्षों से रुका हुआ है। यदि जनता भाजपा को सत्ता सौपती है तो 5 साल में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश को देश का विकसित प्रदेश बना देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.