पं.दीनदयाल को राज्यपाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
स्वप्निल संसार । लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने प्रतिवर्ष की भांति निर्वाण दिवस पं. दीनदयाल स्मृतिका चारबाग पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने आर्थिक चितंन करते हुये एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका योगदान देश व समाज कभी नही भूलेंगा।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद बृजेश पाठक, पूर्व विधायक डा. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी,
महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, मंत्री जया शुक्ला, नीलमबाला प्रजापति, रामकुमार शुक्ला, सुशील तिवारी पम्मी, अरूण मिश्रा, प्रवीन मिश्रा, पार्षद अमित सोनकर, लखविन्दरपाल सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.