एजेंसी।उत्तर प्रदेश के मंत्री और अमेठी से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गायत्री प्रजापति अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए है।वहीं शुक्रवार को उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक टॉक शो के दौरान गायत्री प्रजापति को सरेंडर कर देने की बात कही।इस सब के बीच जनता के मन में सवाल ये है कि आखिर गायत्री प्रजापति को पकड़ने में पुलिस अभी तक नाकाम क्यों है?
एक टीवी शो में अखिलेश ने कहा, ‘’ गायत्री प्रजापति को भागना नहीं चाहिए।उन्हें तुरंत सरेंडर करना चाहिए।सरकार और पुलिस गायत्री को पकड़ने में उच्चतम न्यायालय की पूरी मदद करेगी।इसी बीच आरोपी के देश से बाहर भागने की आशंका के चलते पुलिस ने गायत्री प्रजापति के पासपोर्ट को निरस्त करवाने की कार्रवाई आरम्भ कर दी है।अमेठी में मंत्री गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस के आधा दर्जन से ज्यादा जवानों को भी हटा लिया गया है।गायत्री प्रजापति पर महिला ने आरोप लगाया है कि वह प्रजापति से लगभग 3 साल पहले मिली थी।उस समय मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बल;बलात्कार किया और उसकी तस्वीरें भी ले ली।महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उस घटना के बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए उसका बलात्कार किया।
इसके अलावा गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप हैं।उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था लेकिन बाद में दोबारा शामिल कर लिया।इस वक्त वो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.