स्वप्निल संसार।लखनऊ:गायत्री प्रजापति मामले में अब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर जवाब माँगा है।रविवार को राज्य के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया कि प्रजापति के कैबिनेट में बने रहने का क्या औचित्य है?
अपनी चिट्ठी में राज्यपाल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी करने का हवाला दिया।उन्होंने लिखा कि एक महिला तथा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अपने साथियों सहित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को उच्चतम न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए वारण्ट जारी किये है।ऐसी स्थिति में मंत्री के कैबिनेट में बने रहने तथा उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से संवैधानिक मर्यादा व संवैधानिक नैतिकता पर गंभीर प्रश्न उठता है।राज्यपाल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कैबिनेट में बने रहने के औचित्य पर उनके अभिमत से उन्हें शीघ्र अवगत कराएं।
सामुहिक बलात्कार के आरोपी और अखिलेश कैबिनेट में मंत्री गायत्री प्रजापति को विरोधी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगातार मुद्दा बनाये हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.