गायकी की दुनिया की मशहूर वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूट गई है। वडाली ब्रदर्स में से प्यारेलाल वडाली का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सूफी गायकी में नाम कमाने वाले वडाली बंधुओं में से प्यारेलाल वडाली को शुक्रवार को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से पंजाब के अमृतसर में निधन हो गया। वह पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे। प्यारेलाल की उम्र 75 साल थी।

प्यारेलाल वडाली की तबीयत खराब होने पर गुरुवार को उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमृतसर के ही एक गांव के निवासी वडाली बंधु अपने पंजाबी-सूफी गानों के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर रहे हैं। काफिया, गजल और भजन गाने में इस जोड़ी को महारत हासिल थी और दुनियाभर में वडाली बंधुओं के प्रशंसक हैं और संगीत प्रेेमियों के बीच उनका बहुत सम्मानिय स्थान है।

गुरुवार को उन्हें अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वहीं पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उस्ताद प्यारेलाल वडाली के निधन से उनके प्रशंसक दुखी  हैं। साथ ही देश की कुछ बड़ी हस्तियों ने वडाली के निधन पर शोक जताते हुए ट्विट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.