इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल  का आज 26वां जन्मदिन है । गूगल की शुरुआत दो स्टूडेंट्स ने की थी। एक कॉलेज प्रोजेक्ट था जिसे आज हम गूगल के नाम से जानते हैं। लैरी पेज और सर्जी बिन 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे। उन्होंने Google.stanford.edu एड्रेस पर  इंटरनेट सर्च इंजन बनाया। पहले इसका नाम BackRub रखा गया। जिसके बाद उसका नाम GOOGLE रखा गया।

15 सितंबर 1995 को डोमेन रजिस्टर हुआ गूगल डॉट कॉम का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। इस लिहाज़ से गूगल का जन्मदिन 15 सितंबर को होना चाहिए। सर्च इंजन के संस्थापक लैरी पेज और सर्जी बिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया। इस लिहाज़ से 4 सितंबर को भी गूगल का जन्मदिन मनाया जा सकता है।

गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है. गूगल के 15वें जन्मदिन पर कंपनी ने यह बात स्वीकार की थी कि उन्हें नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है। गूगल ने अलग-अलग सालों में 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। 2003 में 7 सितंबर और 2004-5 में   8 सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।एजेंसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.