एजेंसी।महाशिवरात्रि पर्व पर पाकिस्तान के कटासराज मंदिर में ‘गांधी परिवार’ की ओर से रूद्राभिषेक की सामग्री भेजी गयी।हरिद्वार की सनातन धर्म संस्था का 5 लोगों का दल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गाँधी से मिलकर उनकी पूजा सामग्री लेकर पाकिस्तान रवाना हो गया।शुक्रवार के दिन कटासराज शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक होगा।
पाकिस्तानी पंजाब के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत शृंखला में कटास राज मंदिर स्थित है और ये हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।इस जगह एक प्राचीन शिव मंदिर है।इसके अतिरिक्त और भी मंदिरों की श्रृंखला है जो दसवीं शताब्दी के बताये जाते हैं।कटासराज शिव मंदिर का हिदुओं के लिये बहुत ही महत्त्व है। इतिहासकारों एवं पुरात्तव विभाग के अनुसार, कटासराज स्थान को शिव नेत्र माना जाता है।प्राचीन कथा अनुसार जब मां पार्वती सती हुईं तो भगवान शिव की आंखों से दो आंसू टपके।उनका एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया और यह आज भी महान सरोवर अमृत कुंड तीर्थ स्थान कटास राज के रूप में मौजूद है।दूसरा आंसू भारत के राज्य राजस्थान के अजमेर में टपका जहां पुष्करराज तीर्थ स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.