झारखंड खदान हादसा

झारखंड। ईसीएल की राजमहल परियोजना कोयला खदान में फिर चाल धंसने से तीन लोगों के दबने की आशंका है। दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक की मौत और एक गंभीर घायल होने की ग्रामीणों ने पुष्टि की है।
घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। चाल धंसने से मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। घटना स्थल पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। यहां दो माह पूर्व खदान हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी। जहां हादसा हुआ था, उससे 200 मीटर दूरी पर यह घटना स्थल है।⁠⁠⁠⁠

Leave a Reply

Your email address will not be published.