एजेंसी।नई दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर-प्रदेश तथा उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को देते हुए कहा कि जनता ने जाति,धर्म के बंधन से उपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं।श्री शाह ने भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश है जो देश की राजनीति को नयी दिशा देगा।जनता ने विकास के पक्ष में अप्रत्याशित जनादेश दिया है और आजादी के बाद यह उत्तरप्रदेश में खासतौर पर सबसे बड़ी जीत है।आजादी के बाद पहली बार गरीब, शोषित, पीड़ितों के मसीहा के रूप में उभरे हैं और लोगों, गरीबों ने मोदीजी में आस्था व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुस्लिम की बातों से बाहर निकल चुकी है।मतदाता सिर्फ मतदाता होता है।सबको विकास चाहिए।सबको प्रगतिशील सरकार चाहिए।लोगों ने जाति, धर्म से उपर उठकर वोट किया है।उन्होंने भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
रविवार को भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करेंगे।इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी।भाजपा अध्यक्ष शाह ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार किया जायेगा और जो सबसे योग्य उम्मीदवार होगा,उसे ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा में जिस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया था उस पर प्रधानमंत्री शत प्रतिशत खरे उतरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.