बेंगलुरु। गर्ल्स कॉलेज की सुरक्षा के धता बताते हुए एक बाहरी शख्स आधीरात को हॉस्टल कैंपस में जा पहुंचा। बिना कपड़ों के हॉस्टल कैंपस में घुसे शख्स ने कई लड़कियों के अंतर्वस्त्र चुरा लिए और फिर वहां से भाग निकला। यह वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

घटना बेंगलुरु के महारानी आर्ट्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट महिला कॉलेज की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें देखने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की और यह भी कहा कि कोई अज्ञात शख्स रात में हॉस्टल परिसर से लड़कियों के अंतर्वस्त्र चुरा ले जाता है।

12 फरवरी को हॉस्टल प्रशासन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा जिसमें दिखा कि एक शख्स बिना कपड़ों के हॉस्टल की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने पहले एक लडकी के अंतर्वस्त्र पहने और फिर दूसरे लड़कियों के कपड़ों को उन्हीं अंतर्वस्त्र में छुपाने लगा। फुटेज में यह भी दिखा कि जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी भाग निकला।

कॉलेज की प्रिंसिपल आर. शांताकुमारी ने बताया कि कई लडकियों ने आरोपी को दीवार फांदकर अंदर आते देखा। कुछ महीनों पहले भी उसे अचानक हॉस्टल परिसर में देखकर लड़कियां चीखने लगीं थीं, जिससे वह डरकर भाग निकला था। कई महीनों तक गायब रहने के बाद अचानक वह फरवरी में फिर नजर आया।

एक छात्रा ने बताया कि आरोपी बीते महीनों में दर्जनों अंतर्वस्त्र चुराए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी उसी इलाके का है। उसकी धर-पकड़ के लिए तलाश तेज कर दी गई है। कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि आरोपी कोई सनकी लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.