Digvijaya Singh goofs up again, this time on Social Media

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार भी अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों में आ गए हैं।
दिग्विजय ने कुछ समय पहले कांग्रेस की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा निर्मित एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने लिखा कि रत्ना सिंह स्वर्गीय दिनेश सिंह की बेटी हैं जो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी के कैबिनेट में शामिल थे। जबकि राहुल गांधी का कोई कैबिनेट तो बना ही नहीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती में सुधार कर लिया।
दरअसल दिग्विजय फिर से स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो गए। क्योंकि दिनेश सिंह राजीव गांधी के कैबिनेट में शामिल थे। शायद दिग्विजय राजीव गांधी ही लिखना चाहते थे मगर गलती से उन्होंने राहुल गांधी का नाम ट्वीट कर दिया। ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब दिग्विजय सिंह का जीभ फिसला हो। इससे पहले अगस्त में उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह दिया था। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.