लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर कार्यालय पर पूर्व विधानसभा से निर्वाचित विधायक आशुतोष टण्डन गोपाल जी, उत्तर से डा. नीरज बोरा, मध्य से बृजेश पाठक, पश्चिम से सुरेश श्रीवास्तव, कैण्ट से डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं सरोजनीनगर से स्वाती सिंह का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ महानगर संगठन के लिये गर्व की बात है कि  सारी सीट जीतकर अपने सम्मान को वापस पा लिया है, और उससे ज्यादा हर्ष की बात है कि सरोजनीनगर जो आज तक कभी जीती नही गयी थी उस सीट पर भी बहुत बड़ी जीत हुयी है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार व गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के कुशल नेतृत्व की जीत है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कठिन परिश्रम कर सभी सीटें जीतने में अपना योगदान दिया है। वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह ने भी सभी विधायकों को बधाई दी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, जया शुक्ला, सीमा स्वर्णकार, टिंकू सोनकर, शैलेन्द्र शर्मा, नीरज कटियार, गणेश कनौजिय,पी.एन. सिंह, उषा किरण, रानी कनौजिया, के.के. जायसवाल, अनूप सिंह, रामसरन सिंह, सुशील निगम, यूएन पाण्डेय, कैलाश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी,खुर्शीद आलम तथा मण्डल अध्यक्ष तथा पार्षदगण सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.