अक्रा। पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में ब्रोंग-एहफो रीजन के किंताम्पो में एक जल-प्रपात (वाटरफॉल) के पास पेड़ गिर गया। रविवार को हुई इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, किंताम्पो प्रखंड के पुलिस कमांडर डेसमंड बोएम्पोंग ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने वालों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने मृतकों की संख्या 16 बताई।

हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी डेसमंड ओपोंग बोएनु ने मृतकों की संख्या 18 बताई।

पीडि़तों में अधिकांश स्कूली छात्र हैं, जो जल-प्रपात के नीचे नहा रहे थे और इसी बीच तेज आंधी के साथ एक पेड़ उखडक़र गिर गया।

 घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा तथा पुलिस सेवा राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। किंताम्पो जल-प्रपात घाना में सबसे ऊंचाई वाले जल-प्रपातों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.