नई दिल्ली। मोहनलाल गंज लोकसभा के सांसद व उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  कौशल किशोर ने  प्रखर विचारक एवं एकात्म के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों से बातचीत की।

अपनी बातचीत में सांसद कौशल किशोर ने पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म के संदेश को लोगों से अपने जीवन में अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। भारतीय राष्ट्रवाद का आधार हमारी संस्कृति है। हमें अपनी संस्कृति में निष्ठा रखना है तभी भारत एकात्म रहेगा।

इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर तिरंगा यात्रा की तैयारियों के बारे में भी संवाददाताओं को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने सभी सांसदो को अपने क्षेत्र मे भ्रष्टाचार, जातिवाद,सम्प्रदायवाद, नशाखोरी, तुष्टीकरण को खत्म करने के लिए आम जनता को जाग्रत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालने को कहा है जिसके तहत मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र में पांच चरणों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी।

सांसद कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 2022 तक भारत मे सभी को पक्का मकान, सभी घरों तक बिजली, सभी गांवों को सड़क से जोड़ना चाहते है। लेकिन जब तक भ्रष्टाचार, जातिवाद खत्म नही होगा तब तक मोदी जी का सपना धरातल पर नही उतरेगा।

इसलिए जातिवाद, भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद खत्म करने के आह्वान के साथ लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज की विधानसभा मलिहाबाद मे 4 अक्टूबर, बीकेटी मे 5 अक्टूबर,मोहनलालगंज मे 10 अक्टूबर, सरोजनीनगर मे 11 अक्टूबर, सिधौली मे 12 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.