कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 9 को आखिरकार पहला करोड़पति मिल ही गया। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 की पहली करोड़पति। उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते और इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने सेट पर इस तरह खुशी मनाई की सब देखते ही रह गए। अनामिका के एक करोड़ रुपये जीतते ही अमिताभ बच्चन ने चिल्लाकर कहा कि आप इस शो की पहली करोड़पति बन गई हैं।

अनामिका मजूमदार 7 करोड़ रुपये के प्रश्न तक पहुंच गई थीं। लेकिन, आखिरी सवाल के जवाब असमंजस के चलते उन्होंने एक करोड़ रुपये की रकम के साथ शो कुईट करने का फैसला किया।

अनामिका मजूमदार  सोशल वर्कर है वह आदिवासी लोगों के बच्चों और महिलों को समाज में आगे बढ़ने के लिए मदद करती है।

नामिका से पूछे गए कुछ सवाल 

जवाहरलाल नेहरु के मंत्रिमंडल में किस सदस्य ने त्यागपत्र देकर 1951 में नई पार्टी का गठन किया था?
1. राम मनोहर लोहिया
2. रफी अहमद किदवई
3. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
4. एन वी गाडगिल
अनामिका ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विकल्प चुनकर इसका सही उत्तर दिया।

महाभारत के अनुसार इनमें से कौन दो हिस्सों में दो अलग-अलग माताओं से जन्मा था, जिसका नाम उसे जोड़ने वाली राक्षसी के नाम पर रखा गया?
1. कीचक 
2. जरासंध
3. विचित्रवीर्य
4. कंस
इस सवाल का जवाब देने के लिए अनामिका ने अपनी जोड़ीदार अपनी मां को बुलाया। मां बेटी की उम्मीदों पर खरी उतरीं और जरासंध विकल्प चुनकर उन्होंने सही उत्तर दिया। 

अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से अनामिका 7 करोड़ रुपये के प्रश्न तक पहुंच गई थीं। लेकिन, आखिरी सवाल के जवाब असमंजस के चलते उन्होंने एक करोड़ रुपये की रकम के साथ शो क्विट करने का फैसला किया। शो लिए यह अच्छी खबर रही, क्योंकि शो के इस सीजन को लगभग 1 महीने हो गए हैं और अब तक इसे कोई भी करोड़पति नहीं मिला था। उसी दिन विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने भी शो में शूटिंग की गई।

एनजीओ में खर्च करेंगी राशि : हालांकि अनामिका ने इस बारे में अभी कुछ भी ज्यादा बोलने से इनकार किया। लेकिन, उन्होंने कहा कि जीती धनराशि में से ज्यादा-से-ज्यादा जरूरतमंद बच्चों व अपने एनजीओ पर खर्च करेंगी। अभी इस दिशा में वह झारखंड के कुछ इलाकों में भी बेहतर ढंग से काम करना चाहती हैं।

चार सौ बच्चों को सिखा चुकी हैं डांस : कोलकाता से ऑडियो इंजीनियरिंग का कोर्स करनेवाली जमशेदपुर की बाराद्वारी निवासी अनामिका मजूमदार शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ संचालित करती हैं। जिसमें फुटपाथी बच्चों समेत सरकारी स्कूल के बच्चों को सात साल से नृत्य एवं संगीत सिखा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.