Image result for प्रियंका

बरेली की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार वहां का मेयर नहीं चुन सकेंगी क्योंकि वहां की वोटर लिस्ट से उनका नाम ही कट गया है। वे मुंबई की वोटर लिस्ट में शामिल हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने सत्रह साल पहले बरेली छोड़ दिया मगर, निकाय की वोटर लिस्ट में नाम अभी भी शामिल है। चूंकि उनका और उनकी मां का नाम मुंबई की वोटर लिस्ट में है, इसलिए यहां की सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा का मकान सिटी रेलवे स्टेशन के पास है। वह परिवार समेत मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं। उनके पिता कर्नल डॉ. अशोक चोपड़ा ने 2012 में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी थी, मगर प्रियंका का नाम फिर भी वोटर लिस्ट से काटा नहीं गया। अब उनका निधन हो चुका है। निकाय चुनाव से पहले कुंवरपुर निवासी एक व्यक्ति ने निर्वाचन विभाग को पत्र भेजकर शिकायत की है। उसने कहा है कि वार्ड 56 की जूनियर हाईस्कूल जसौली की मतदाता सूची में 234 क्रमांक पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम दर्ज है। जानकारी के बाद निर्वाचन विभाग ने बीएलओ से रिपोर्ट तलब की है। शहर के सेंट मारिया गोरंटी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में विश्व सुंदरी बनी थीं। उसके बाद वह मुंबई चली गईं और आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छाई हैं। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published.