राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

Image result for राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर को मनाया जाता है। 24 दिसंबर  1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था।

जयंती पर विशेष

Image result for बनारसीदास चतुर्वेदी

बनारसीदास चतुर्वेदी प्रसिद्ध पत्रकार और शहीदों की स्मृति में साहित्य प्रकाशन के प्रेरणास्त्रोत थे। उनकी गणना अग्रगण्य पत्रकारों और साहित्यकारों में की जाती है। यद्यपि हिन्दी साहित्य के प्रति अनुराग और लेखक की अभिरुचि के लक्षण उनमें पत्रकार बनने से पहले ही दिखाई दे चुके थे।  1914 से ही वे प्रवासी भारतीयों की समस्याओं पर लिखने लगे थे। बनारसीदास बारह वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे थे।
बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म 24 दिसम्बर, 1892 को फ़िरोजाबाद, में हुआ था। उन्होंने 1913 में अपनी इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक फर्रूखाबाद के हाईस्कूल में अध्यापन कार्य किया। फिर इंदौर के डेली कॉलेज में अध्यापक बन गए। उस समय डॉ. सम्पूर्णानंद भी वहाँ अध्यापक थे। उन्हीं दिनों इंदौर में गांधी जी की अध्यक्षता में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। तभी बनारसीदास चतुर्वेदी जी को गांधी जी तथा प्रमुख साहित्यकारों के संपर्क में आने का अवसर मिला। पत्रकार के रूप में वे गणेश शंकर विद्यार्थी को अपना आदर्श मानते थे।  2 मई, 1985 को उनका निधन हो गया था।

भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का  जन्म- 24 दिसम्बर, 1880, आन्ध्र प्रदेश में हुआ था ,प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार थे। इन्होंने दक्षिण भारत में स्वतंत्रता की अलख जगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आपने राष्ट्रीय हितों को दूसरे हितों के मुकाबले हमेशा प्राथमिकता में रखा। सीतारामैया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रमुख सहयोगियों में से एक थे। जब  1939 में कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन में पट्टाभि सीतारामैया सुभाषचन्द्र बोस से पराजित हो गए, तब महात्मा गाँधी ने उनकी हार को अपनी हार कहा था। भारत की आज़ादी के बाद  1952से 1957 तक वे मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल रहे थे। सीतारामैया एक लेखक के तौर पर भी जाने जाते थे। उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ का इतिहास भी लिखा था।  17 दिसम्बर, 1959 को उनका निधन हो गया था।

Image result for बाबा आमटे

बाबा आम्टे का जन्म: 24 दिसंबर 1914 में हुआ था। पूरा नाम ‘मुरलीधर देवीदास आम्टे’   सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात ‘परोपकार विनाश करता है, कार्य निर्माण करता है’ के मूल मंत्र से उन्‍होंने हजारों कुष्‍ठरोगियों को गरिमा और साथ ही बेघर तथा विस्‍थापित आदिवासियों को आशा की किरण दिखाई दी।9 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया था।

पुण्य तिथि पर विशेष 

Image result for जैनेन्द्र कुमार

जैनेन्द्र कुमार हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार, उपन्यासकार तथा निबंधकार थे। अलीगढ़ में 2 जनवरी, 1905 को जन्मे जैनेन्द्र ने बाल्यावस्था से ही अलग तरह का जीवन जिया। इनके मामा ने हस्तिनापुर में गुरुकुल स्थापित किया था, वहीं इनकी पढ़ाई भी हुई। दो वर्ष की आयु में ही पिता को खो चुके थे। जैनेन्द्र तो बाद में बने, आपका मूलनाम ‘आनंदी लाल’ था। उच्च शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई।
जैनन्द्र कुमार का हिन्दी साहित्य में विशेष स्थान है। जैनेन्द्र पहले ऐसे लेखक हैं जिन्होंने हिन्दी गद्य को मनोवैज्ञानिक गहरायों से जोड़ा। 24 दिसंबर 1988 को उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.