पुण्य तिथि पर विशेष
मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी -एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी 

Image result for एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी

-जन्म- 16 सितंबर, 1916 मद्रास; मृत्यु- 11 दिसंबर, 2004 चेन्नई- को कर्नाटक संगीत का पर्याय माना जाता है और देश की वह ऐसी पहली गायिका थीं, जिन्हें सर्वोच्च नागरिक अलंकरण भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
रवि शंकर

Image result for रवि शंकर sitar

का पूरा नाम था पंडित रवीन्द्र शंकर चौधरी, जन्म: 7 अप्रॅल, 1920 – मृत्यु: 11 दिसम्बर, 2012- विश्व में भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्टता के सबसे बड़े उदघोषक थे। एक सितार वादक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। रवि शंकर और सितार मानो एक-दूसरे के लिए ही बने हों। वह इस सदी के सबसे महान् संगीतज्ञों में गिने जाते थे। रविशंकर को विदेशों में बहुत अधिक प्रसिद्धि प्राप्त हुई। विदेशों में वे अत्यन्त लोकप्रिय एवं सफल रहे।
जयंती पर विशेष
सुब्रह्मण्य भारती

Image result for सुब्रह्मण्य भारती

जन्म: 11 दिसम्बर, 1882 – मृत्यु: 11 सितम्बर, 1921 महान् कवियों में से एक थे, जिन्होंने तमिल भाषा में काव्य रचनाएँ कीं। इन्हें महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है। भारती एक जुझारू शिक्षक, देशप्रेमी और महान् कवि थे। आपकी देश प्रेम की कविताएँ इतनी श्रेष्ठ हैं कि आपको भारती उपनाम से ही पुकारा जाने लगा। तमिल भाषा के महाकवि सुब्रमण्यम भारती ऐसे साहित्यकार थे, जो सक्रिय रूप से ‘स्वतंत्रता आंदोलन’ में शामिल रहे, जबकि उनकी रचनाओं से प्रेरित होकर दक्षिण भारत में आम लोग आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। ये ऐसे महान् कवियों में से एक थे, जिनकी पकड़ हिंदी, बंगाली, संस्कृत, अंग्रेज़ी आदि कई भाषाओं पर थी, पर तमिल उनके लिए सबसे प्रिय और मीठी भाषा थी। उनका ‘गद्य’ और ‘पद्य’ दोनों विधाओं पर समान अधिकार था।
ओशो रजनीश 

Image result for ओशो रजनीश

का जन्म: 11 दिसम्बर, 1931को हुआ था – मृत्यु: 19 जनवरी 1990 को। आपका का पूरा नाम चन्द्र मोहन जैन है जो ‘ओशो रजनीश’ के नाम से प्रख्यात हैं। ये अपने विवादास्पद नये धार्मिक आन्दोलन के लिये मशहूर हुए।
मुबारक साल गिरह
प्रणब मुखर्जी

Image result for प्रणब मुखर्जी

का जन्म: 11 दिसम्बर 1935, पश्चिम बंगाल में हुआ था जो भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें जुलाई, 2012 में भारत के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नियुक्त किया था और राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी ने पी.ए. संगमा को हराकर जीत हासिल की थी। 25 जुलाई, 2012 को प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर भारत के 13वें राष्ट्रपति बने थे।
विश्वनाथन आनंद

जन्म: 11 दिसम्बर, 1969 प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर एवं पूर्व विश्व चैंपियन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.