लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान सभा  अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने क्रिसमस (25 दिसंबर 2017) के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने सन्देश में कहा है कि क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह  का जन्म हुआ था इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं।           

लखनऊ । क्रिसमस ‘बड़ा दिन’ के पावन पर्व पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद ने प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर  ने शुभकामना संदेश में कहा है कि क्रिसमस का यह त्योहार हम सभी को आपस में प्रेम-मुहब्बत से रहने और आपसी भाईचारा बनाये रखने का संदेश देता है। 

लखनऊ। ‘‘क्रिसमस’’ के पावन पर्व पर उ0प्र0 बैडमिन्टन अकादमी के चेयरमैन एवं ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विराज सागर दास ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हम सभी को आपस में प्रेम-मुहब्बत, समर्पण और त्याग की भावना से रहने और आपसी भाईचारा बनाये रखने का संदेश देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published.