जीवा द्वारा सैंकड़ों संगठित बाल विवाह और दहेज के विरुद्ध मानव श्रृंखला बनाई

ऋषिकेश।    बिहार सरकार की बाल विवाह और दहेज के विरुद्ध मानव श्रृंखला को देशभक्तिपूर्ण समर्थन देते हुए ग्लोबल इंटरफेथ वॉश अलायंस “जीवा ने सैंकड़ों लोगों को संगठित किया। पांच गाँवों से आये प्रतिभागियों ने सामाजिक विभेदों की परवाह किये बिना इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए हाथ से हाथ मिला कर लम्बी श्रृंखला बनाई।  यह आयोजन नालंदा-बिहार में हुआ था ।  

http://p2k.5a6.mywebsitetransfer.com/रासबिहारी-बोस-आजाद-हिन्द/

यह श्रृंखला बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दिमाग की उपज थी। उन्होंने पटना में इसका उद्घाटन किया।  जीवा ने देशभक्तिपूर्वक इसमें सहयोग किया।  भारी भरकम स्पीकरों और जोशीले समाजसेवकों संगठकों स्वयंसेवकों और समुदाय सदस्यों की टीम  के साथ जीवा का विशाल वॉश ऑन व्हील्स ट्रक इस अभियान में देशभक्ति का संगीत और प्रेरक सन्देश जोड़ने के लिए पहुंचा।  

शोध के अनुसार 2000 से 2015 के बीच भारत में आधिकारिक रूप से 115314 दहेज हत्या के मुकदमे दर्ज हुए। इनमें से 17257 बिहार में थे।  अवैध  होते हुए भी दहेज देने का चलन हमारे देश के अधिकतर भाग में आज भी व्यापक है।  इसके कारण कई गरीब परिवार अधिक तंगी  से बचने के लिए लड़कियों की जल्दी शादी करने को मजबूर हो जाते हैं। अन्य परिवार खून के आंसू रोते हैं जब ससुरालवालों की दहेज की मांग संतुष्ट न होने पर उनकी बेटियां उपेक्षित प्रताड़ित या तथाकथित रसोईघर की आग  में मार डाली जाती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.