सलमान के बाद अब संजय लीला भंसाली को दिया धोखा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी को खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं प्रियंका के अचानक भारत छोडऩे पर सभी को काफी गहरा झटका लगा। अभी यह मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपने बड़े फैसले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों की मानें तो सलमान की भारत के बाद अब प्रियंका ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी आखिरी वक्त पर काम करने से मना कर दिया है। संजय फीमेल गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाल पर आधारित एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने प्रियंका को कास्ट करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर काम करने से मना कर दिया। सलमान की तरह संजय भी प्रियंका के इस फैसले से काफी खफा हैं। बता दें कि प्रियंका ने संजय के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने बाजीराव की पहली पत्नी यानि काशीबाई का किरदार निभाया था।एजेंसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.