ऋतिक रोशन  के बाद छेड़छाड़ की खबरों पर दिशा ने दिया बड़ा बयान, कहा-मैंने ऋतिक सर जैसा…
दिशा पटानी ने हाल ही में मीडिया पोर्टल की  खबर को गलत बताते हुए ऋतिक रोशन को  इज्जतदार मर्द बताया है। दरअसल, बीते दिनों  मीडिया पोर्टल ने ऋतिक को लेकर यह खबर चलाई कि ऋतिक ने दिशा पटानी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। उन्होंने दिशा पटानी  के  करीबी दोस्त को मेसेज करके दिशा पटानी को डेट पर चलने के लिए पूछा था।
यह बात दिशा पटानी  को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इस वजह से वह रितिक से काफी खफा थीं। इसके चलते दिशा पटानी को बड़ी फिल्म से हाथ तक धोना पड़ा है। खबर में यह भी बताया गया है कि ऋतिक पर यह आरोप खुद दिशा पटानी ने लगाए हैं। अब दिशा पटानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  ट्विट करते हुए कहा- ऋतिक सर के खिलाफ यह बहुत ही बचकानी खबर चलाई गई है। मैं बताना चाहूंगी  कि इस खबर में एक पैसे की भी सच्चाई नहीं है। मैंने उनके साथ बहुत कम ही बात की है लेकिन यह पाया है कि वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं, जो ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। इसके साथ-साथ मैं यह भी बता दूं कि मैंने उनकी वजह से कोई भी फिल्म नहीं छोड़ी है। जो खबर छापी गई है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है। दिशा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि अगर भविष्य में कभी उनको मौका मिलता है तो वो ऋतिक के साथ जरूर काम करना चाहेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान की फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ऋतिक रोशन और सात अन्य लोगों पर चेन्नई के एक व्यापारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कराने वाले सन इंटरप्राइजेज के आर मुरलीधरन के अनुसार गुडगांव की एक कंपनी ने ऋतिक को एचआरएक्स ब्रांड की मर्चेंडाइजिंग के लिए उसे स्टाकिस्ट नियुक्त किया था। मुरलीधरन ने कहा है कि फिल्मस्टार और इस मामले में शामिल आठ लोगों की धोखाधड़ी के कारण उसे 21 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। व्यापारी का आरोप है कि कंपनी की तरफ से उसे नियमित उत्पाद मुहैया नहीं कराये जाते थे। रितिक ने बिना जानकारी दिए विपणन टीम को खत्म कर दिया। इसे वजह से उसके पास रखे उत्पाद बेचे नहीं जा सके। कर्मचारियों के वेतन और माल को रखने के लिए गोदाम आदि का किराया मिलाकर उसे लगभग 21 लाख रुपए व्यय करने पड़े। रितिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.