रमेश देव ने 285 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया था।  उन्होंने 190 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया है।  उन्हें दो बेटे हैं अजिंक्य देव और अभिनव देव।  दोनों भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।  उनकी पत्नी सीमा देवी भी अभिनेत्री रही हैं।  रमेश देव का डेब्यू 1951 में आई मराठी फिल्म पाटलाची पोर के साथ हुआ था।  उनकी पहली हिंदी फिल्म आरती थी।  यह फिल्म 1962 में आई थी।  मराठी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम और काम काफी बड़ा था। उन्होंने मराठी फिल्मों का निर्माण भी किया था ।  

1962 में फिल्म ‘वरदक्षिणा’ के दौरान रमेश देव और सीमा देवी  की दोस्ती प्यार में बदली गई।  1962 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया 2022 में रमेश और सीमा अपनी शादी की 60वीं सालगिराह सेलिब्रेट करने वाले थे। 

रमेश देव ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म आनंद में भी काम किया था।  इसके अलावा उन्होंने राजेश खन्ना के साथ आप की कसम में काम किया था।  उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना के साथ मेरे अपने में काम किया था। 
2013 में उन्हें 11वें  पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया था। रमेश देव काफी लोकप्रिय कलाकार थेl।  वह बीमार होने से पहले तक कई फिल्म पुरस्कारों और प्रीमियर में भी नजर आते थे।  उनके जाने से फिल्म हिंदी इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। 

रमेश देव ने 30 जनवरी 2022 को अपना 93 का जन्मदिन मनाया था।  आज शाम  को दिल का दौरा पड़ने से रमेश देव का निधन हो गया है। रमेश देव को मुंबई में स्थित धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।  लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका ।  एजेन्सी

Leave a Reply

Your email address will not be published.