बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विक्रम गोखलेके निधन पर परिवार का औपचारिक बयान भी सामने आ गया है।उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  फैंस भी सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।
बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह उम्र सबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते 20 दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 77 साल के विक्रम गोखले ने 26 नवंबर को दोपहर 1.37 बजे अंतिम सांसे लीं। उनके निधन की खबरें सुन सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं। मराठी से हिंदी जगत में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विक्रम गोखले को 5 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की फेक खबरें भी सामने आई थीं। दो दिन पहले विक्रम की पत्नी वृषाली गोखले ने पुष्टि की थी कि विक्रम ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है।

विक्रम गोखले की पत्नी ने बताया था कि विक्रम गोखले का दिल और लीवर काम नहीं कर रहा था। उम्र संबंधित कई बीमारियों के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दो दिन पहले ही अस्पताल के प्रवक्ता ने शिरिष यादकिकर ने बताया कि विक्रम गोखले की तबीयत में सुधार है।  26 नवंबर को विक्रम गोखले की निधन की खबरों ने फैंस को शोक में डूबा दिया।

विक्रम गोखले ने फिल्मों और टीवी के अलावा थियेटर में भी काफी काम किया है। वह अमिताभ बच्चन की 1990 में आई ‘अग्निपथ’, सलमान खान की ‘हम दिल दे चुके सनम’,’भूल भुलैया’ (2007), ‘नटसम्राट’ (2015) और ‘मिशन मंगल’ (2019) समेत कई फिल्मों में काम कर चुके थे। उनकी कुछ समय पहले ही मराठी फिल्म गोदवरी रिलीज हुई थी जिसकी काफी प्रशंसा भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.