एजेंसी।नई दिल्ली:जहाँ उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के विधान सभा चुनाव नतीजों ने कांग्रेस पार्टी को हताश किया वही पंजाब राज्य में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में वापसी की है।कांग्रेस 77 सीटों के साथ पहले नंबर पर है जबकि आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है।अकाली दल ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है और वो तीसरे स्थान पर लुढ़क गयी है।एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने के आसार बताये  गए थे लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं।राज्य में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी।1145 प्रत्याशी मैदान में थे।करीब एक महीने बाद अब नतीजे घोषित हुए है।पंजाब राज्य में 117 सीटें हैं और करीब 76.69 फीसदी वोटिंग हुई थी।राज्य के 1.98 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।सबसे ज्यादा चर्चा लांबी सीट को लेकर है।हालाँकि लांबी सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए।लांबी सीट पर उनका मुकाबला प्रकाश सिंह बादल से था।परंतु अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से चुनाव जीत गए और उनके मुताबिक यह उनका आखिरी चुनाव है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.