तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुकीं कंगना रनौत का बॉलीवुड सफर अब तक शानदार रहा है। अभिनेत्री का कहना है कि वह एक ऐसी कलाकार हैं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह लीक से हटकर चलने में विश्वास रखती हैं।
‘मणिकर्णिका झांसी की रानी’ के बारे में कंगना ने एक ई-मेल साक्षात्कार में बताया, ‘‘फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी। मेरे माथे पर एक निशान आ गया था। लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं। मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसी कलाकार हूं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी।’’ वह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘मेंटल है क्या’ का भी हिस्सा हैं। फिल्म में वह ‘क्वीन’ के अपने सहकलाकार राजकुमार राव के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी।(हिफी)

सोनाक्षी के बचपने पर हॅसी कटरीना
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक्सरसाइज के दौरान ऐसा बचपना  किया जिससे कटरीना अपनी हंसी नही रोक पायीं। सोनाक्षी इंस्टाग्राम अकाउंट पर विडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चिल्लाते हुए मदद मांगती दिख रही हैं। इसी वीडियो में कटरीना कैफ भी दिखाई दे रही हैं, लेकिन वह सोनाक्षी की तरह चिल्लाते हुए नहीं बल्कि हंसती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनाक्षी ने वर्कआउट के दौरान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस विडियो में वह कटरीना के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, साथ में उनका ट्रेनर भी मौजूद है। वीडियो के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने ट्रेनर और कटरीना को टैग करते हुए लिखा, वैधानिक चेतावनी इनके साथ वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विडियो में सोनाक्षी और कटरीना साथ में वर्कआउट करती दिख रही हैं। वहीं उनका ट्रेनर उन्हें ठीक से एक्सरसाइज करने के इंस्ट्रक्शन देते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान सोनाक्षी मदद के लिए चिल्लाती हैं, दूसरी ओर कटरीना उनके इस रिऐक्शन पर हंसी कंट्रोल नहीं कर पातीं। (हिफी)
अजय देवगन बनेंगे चाणक्य
अभी हाल में रेड और गोलमाल अगेन में नजर आए अजय देवगन अब नीरज पांडे की अगली फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि नीरज पांडे चाणक्य नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय इसमें लीड रोल निभाएंगे। अजय ने ट्वीट करते हुए लिखा, नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह फिल्म आचार्य चाणक्य के ऊपर आधारित होगी। चाणक्य भारत के एक महान विद्वान रहे और उनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं। इस फिल्म की बाकी डीटेल्स आना अभी बाकी है। चाणक्य के अलावा अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अजय और रणवीर का एक स्पेशल ऐक्शन सीक्वंस भी होगा। (हिफी)
अनुष्का भी मैडम तुसाद में शामिल

अब अनुष्का शर्मा एक ग्लोबल हस्ती बन चुकी हैं और हाल ही में उनका नाम फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया 2018 लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टेच्यू होगा. लेकिन अनुष्का का यह स्टेच्यू यहां मौजूद बाकी वैक्स स्टेच्यू से अलग होगा। अनुष्का के स्टेच्यू की खास बात यह होगी कि यह स्टेच्यू बोल सकेगी. मैडम तुसाद में यह पहला वैक्स स्टेच्यू होगा जो बोल भी सकेगा। म्यूजियम ने ये एक नया फीचर अनुष्का के स्टेच्यू में जोड़ा है। मैडम तुसाद म्यूजियम में ऐसे लोगों का ही स्टैच्यू रखा जाता है जो काफी फेमस हो और समाज में कुछ अच्छा कर रहे हों। दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनका ऐसा अनोखा स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में होगा। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published.